{"_id":"62af66ff5ea5e01e746ccf0f","slug":"there-will-be-collective-yoga-practice-in-all-municipal-bodies-and-educational-institutions-saharanpur-news-mrt593451032","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
सभी नगर निकायों और शैक्षिक संस्थाओं में होगा सामूहिक योगाभ्यास
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने रविवार को 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों और शैक्षिक संस्थाओं में सामूहिक योगाभ्यास होगा।
रविवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुबह साढे़ पांच बजे से आठ बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, तहसील, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, महाविद्यालय, चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय, प्राविधिक शिक्षा महाविद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, आयुष चिकित्सालयों, हेल्थ वेलनेस सेंटर, योग वेलनेस सेंटर आदि स्थानों पर योग के सामूहिक कार्यक्रमों को कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गण्यमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास करवाने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राम कृपाल, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।