फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be a meeting in Gandhi Park to make CAA aware

सीएए पर जागरूक करने के लिए गांधी पार्क में होगी सभा

Sat, 11 Jan 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
There will be a meeting in Gandhi Park to make CAA aware
सहारनपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान शनिवार को गांधी पार्क में जनसभा और पदयात्रा कर नागरिकता संशोधन अधिनियम पर जनता को जागरूक करेंगे। इस आयोजन को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार, एडीएम विनोद कुमार, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ मुकेश मिश्रा सहित अन्य अफसरों ने गांधी पार्क में सुरक्षा संबंधी व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत डॉ. संजीव बालियान शनिवार को सहारनपुर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह सुबह 11 बजे गांधी पार्क के पास स्थित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सभास्थल से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली गांधी पार्क से शुरू होकर अंबाला रोड से घंटाघर पहुंचेगी। यहां से कोर्ट रोड होते हुए कलक्ट्रेट तिराहे पर संपन्न होगी। रैली संचालन में डॉ. संजीव बालियान भी शामिल रहेंगे और इसमें भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान लोगों को नागरिकता संशोधन कानून से संबंधित साहित्य वितरित किया जाएगा साथ ही लोगों को इस कानून के विषय में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed