फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There will be 41 recruitments in the Rural Development Department, the government has sought a report

Saharanpur News: ग्राम्य विकास विभाग में होंगी 41 भर्तियां, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 29 Sep 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
There will be 41 recruitments in the Rural Development Department, the government has sought a report
सहारनपुर। युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश भर खाली पड़े ग्राम्य विकास विभाग के पदों पर भर्ती के आदेश उपमुख्यमंत्री ने जारी कर दिए हैं। सहारनपुर में 41 पद खाली हैं, जिनकी रिपोर्ट भी शासन ने मांग ली है। जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

दरअसल, पांच वर्ष से जिले के ग्राम विकास विभाग में लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, वरिष्ठ लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित 41 पद खाली पड़े हैं। इसकी वजह से विकास कार्य पर भी असर पड़ रहा है। क्योंकि, इसी विभाग से सांसद और विधायक निधि के प्रस्ताव आने पर तमाम विकास कार्य कराए जाते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण भी इसी विभाग द्वारा संचालित की जाती है। अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर विभागीय अधिकारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

----
तीन-तीन कर्मचारियों का कार्य संभाल रहा एक लिपिक
पद खाली होने की वजह से तीन-तीन कर्मचारियों का कार्य एक-एक लिपिक संभाल रहा है। सांसद और विधायक निधियों से होने वाले कार्यों को पहले अलग-अलग लिपिक देखते थे, लेकिन स्टाफ की कमी की वजह एक कर्मचारियों को तीन-तीन कर्मचारियों काम देखना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कई विभागों में खाली पड़े हैं पद
जिले में विकास भवन के ग्राम्य विकास विभाग ही नहीं बल्कि जिला विकास विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, पशु पालन विभाग, युवा एवं प्रादेशिक दल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, नेडा विभाग, बाल एवं पुष्टाहार, अल्पसंख्यक विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 20 से 25 पद खाली हैं।
------
शासन के निर्देशानुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदनकर्ता को ऑनलाइन फार्म भरना होगा। इसके पश्चात उन्हें कई प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
-प्रणय कृष्ण, परियोजना निदेशक, ग्राम विकास विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed