{"_id":"6647cd6cf0b85404470cb1d4","slug":"there-was-blackout-for-10-hours-in-23-areas-and-five-hours-in-24-localities-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-123866-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 23 इलाकों में 10 घंटे और 24 मोहल्लों में पांच घंटे गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 23 इलाकों में 10 घंटे और 24 मोहल्लों में पांच घंटे गुल रही
Sat, 18 May 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 18 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भीषण गर्मी में एक बार फिर महानगर में बिजली कटौती से 1.50 लाख की आबादी को मुसीबत झेलनी पड़ी। विद्युत निगम द्वारा मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन के निर्धारित समय बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई। शुक्रवार को 24 मोहल्लों पांच घटे और 23 इलाकों में 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही।
मानकमऊ बिजली घर क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत कार्य के लिए सुबह नौ से दोपहर दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया गया, लेकिन विद्युत आपूर्ति सवा दो बजे चालू हो सकी। इससे गंगोह रोड, शारदानगर, खलासी लाइन, साहिब जी नगर, नवीनगर, गलीरा रोड, ओजपुरा, मक्खन नगर, गुरुदेव नगर, पीएनटी सेंटर, रवि नगर, शुगर मिल तिराहा, अभिषेक नगर, पूजा इनकलेव, एवन कॉलोनी, ओजपुरा, फतेहपुर, इंद्रा कॉलोनी, नेहरू नगर, प्रकाश लोक विहार, लेबर कॉलोनी, मेघ छप्पर, चंद्र विहार, नंदपुरी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसी तरह नवादा रोड फीडर से जुड़े काजीपुरा, काजीवाला, नवादा, यशोदा कुंज सहित इस मार्ग के कुछ इलाकों विद्युत आपूर्ति आठ घंटे बाद चालू हो सकी।
वहीं, विद्युत उपकेंद्र जनकनगर क्षेत्र में विद्युत तारों की मरम्मत कार्य के लिए सुबह दस से शाम छह बजे तक शटडाउन लिया गया, लेकिन आठ बजे करीब विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी है। इससे मोहल्ला नुमाइशकैंप, गोपालनगर, केशवनगर, राधा विहार, देवेंद्रनगर, देवपुरम, शांति विहार, नानकपुरम, संतनगर, सेतिया विहार, जनकनगर, कामधेनु कॉम्पलेक्स, नमक मिल, माधोनगर, नूर बस्ती, शक्तिनगर, गढ़ीमलूक प्रथम, गढ़ीमलूक द्वितीय, शालिमार गार्डन, विष्णुधाम की विद्युत आपूर्ति रही। इन इलाकों को पूरे दिन गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
गर्मी में होना पड़ता है परेशान
विद्युत निगम आठ दिनों सात बार मरम्मत कार्य के लिए महानगर में शटडाउन ले चुका है। इसको लेकर लोगों में भी रोष है। नुमाइशकैंप निवासी अनिल रसवंत का कहना है कि विद्युत निगम हमेशा गर्मी के दिनों में ही मरम्मत कार्य कराता है। गर्मी से पूर्व कार्य कराए जाते तो अब लोग परेशान न होते। विजयकांत चौहान का कहना है कि तय समय में काम पूरा नहीं होता है और लोग दिक्कत झेलते हैं।
-- --
मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया गया है। विभाग का भी प्रयास रहता है कि लोगों को परेशानी न हो। समय से विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई गई है।
-- आदर्श कुमार कौशल, अधीक्षण अभियंता