फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a scuffle with the team that arrived in search of girls from West Bengal.

Saharanpur News: पश्चिमी बंगाल की लड़कियों की तलाश में पहुंची टीम से धक्का मुक्की

Fri, 17 May 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
There was a scuffle with the team that arrived in search of girls from West Bengal.
नकुड़ कोतवाली मे कोतवाल धर्मेंद्र गौतम से बात करते चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता। संवाद
नकुड़। पश्चिम बंगाल से गायब दो लड़कियों की सहारनपुर में लोकेशन मिलने पर पहुंची एएचटीयू और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पर विधवा महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस पर मोहल्ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया। महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों के बीच देर रात तक वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बे के जुड्डी रोड पर स्थित जाहरवीर काॅलोनी में सहारनपुर से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), चाइल्ड हेल्प लाइन व महिला कल्याण विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर एक मकान पर पहुंची, जहां टीम के सदस्यों ने घर में मौजूद विधवा महिला शारदा से लड़कियों के बारे में पूछताछ की। काॅलोनी में पुलिस की कई गाडि़यां देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। काॅलोनी के लोगों ने टीम में शामिल महिलाओं पर विधवा महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। क्षेत्रवासियों ने महिला पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। आरोप लगाया कि टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने विधवा महिला को कमरे में बंद कर मारपीट की है। सूचना पर चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट करने का विरोध करते हुए एसएसपी को फोन पर प्रकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ा कि कोतवाली से फोर्स बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली ले आई। उधर, टीम में शामिल एएचटीयू थाने के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि नकुड़ की श्री जाहरवीर काॅलोनी निवासी एक युवक पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले आया है। इनकी लोकेशन विधवा महिला के मकान में मिल रही थी। उन्होंने बताया कि टीम महिला से पूछताछ कर रही थी कि तभी काॅलोनी वासियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने महिला के साथ मारपीट के आरोप को निराधार बताया। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों में वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed