{"_id":"62c087afb0953e4f1a39bd46","slug":"there-was-a-scuffle-on-the-expensive-committee-to-get-fertilizer-saharanpur-news-mrt5953929142","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी समिति पर खाद के लिए मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगी समिति पर खाद के लिए मची मारामारी
विज्ञापन
महंगी सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते किसान।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीतरों (सहारनपुर)। सहकारी समिति में खाद आने की सूचना पर पहुंचे किसान समिति के प्रांगण में दरी बिछाकर घंटों बैठे रहे। समिति कर्मचारियों के आने पर उनमें खाद लेने को मारामारी मची रही। बावजूद इसके आधे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
शनिवार को तीतरों के ग्राम महंगी स्थित सहकारी समिति पर यूरिया खाद की गाड़ी आने की सूचना पर सैकड़ों किसान तड़के ही समिति पर पहुंच गए और प्रांगण में दरी बिछाकर बैठ गए। खाद वितरण कर रहे इंचार्ज के आने के बाद किसानों में खाद लेने की होड़ में मच गई। कर्मचारियों ने बामुश्किल व्यवस्था बनाकर खाद का वितरण किया। इसमें आधे किसानों को यूरिया के बगैर ही लौटना पड़ा। किसान सोखी, विरेंद्र सैनी, चंद्रवीर सैनी, ब्रिजपाल सैनी, प्रीतम सिंह, सरदार जरनैल सिंह, जाहिद हसन, संदीप कुमार आदि का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व समिति में यूरिया का वितरण किया गया था। उसके बाद से किसान यूरिया के लिए प्रतिदिन समिति के चक्कर काटने को विवश है। यूरिया की कमी के चलते धान व गन्ने की फसलों का पोषण सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। किसानों का आरोप है कि दानेदार यूरिया के साथ किसानों को नैनो यूरिया जबरन थोपा जा रहा है। जबकि किसानों ने इससे पहले कभी नैनो यूरिया का इस्तेमाल नहीं किया है। किसानों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने के साथ ही यूरिया की बढ़ती किल्लत से निजात दिलाने की मांग की।
उधर समिति के प्रबंध निदेशक अंकुर शर्मा का कहना है कि यूरिया के लिए जिला स्तर पर डिमांड भेजी गई है। इस बार छूटे किसानों को अगली बार यूरिया का वितरण कराया जाएगा तथा नैनो यूरिया देने के संबंध में जिले से ही निर्देश प्राप्त हुए हैं।