{"_id":"61c8b4b3afdb2b5f653dcbd7","slug":"there-was-a-lot-of-violation-of-night-curfew-on-the-first-day-saharanpur-news-mrt570840242","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन रात्रि कर्फ्यू का हुआ खूब उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन रात्रि कर्फ्यू का हुआ खूब उल्लंघन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। महानगर में शनिवार को रात्रि कर्फ्यू के पहले दिन पुलिस की सख्ती के बावजूद कई जगहों पर दुकानें खली रहीं और लोग कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते दिखे। हालांकि, पुलिस ने एक घंटा पहले ही लाउड स्पीकर के माध्यम से 11 बजे तक व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की। इसके बावजूद कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह पालन नहीं हुआ।
11:10 बजे: थाने के नजदीक खुली रही दुकानें
थाना जनकपुरी के पास ही देहरादून चौक पर 11 बजे बाद भी दुकानें खुल रहीं और लोगों की भीड़ नजर आई। हालांकि, पुलिस ने निर्धारित समय दुकानें बंद करने की अपील की थी। इसके बाद भी लोगों की मनमानी देखने को मिली।
11:20 बजे: अंबाला रोड पर भी हुआ उल्लंघन
घंटाघर के नजदीक अंबाला रोड पर रेस्टोरेंट, ढाबे और चिकन शॉप खुल रहीं, जबकि घंटाघर पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बाद भी व्यापारियों ने 11 बजे के बाद भी प्रतिष्ठान बंद नहीं किए। नजदीक ही स्थित गंगोह बस अड्डे पर भी कोविड गाइडलाइन उल्लंघन होता दिखा।
विज्ञापन
11:30 बजे: शादी समारोह चलता रहा
अंबाला रोड पर एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह चलता मिला, जहां पर लोगों की भीड़ लगी थी। इस बैंक्वेट हाल में भी कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था।
11:40 बजे: पुल कंबोहान पर खुले रहे बाजार
पुल कंबोहान पर 11 बजे के बाद भी देर रात तक बाजार खुले रहे। पुलिस ने 11 बजे बाजार बंद करने का लोगों से अपील की थी। इसके बाद भी रेस्टोरेंट, चाय और पान की दुकानें खुली रही।
अग्रसैन चौक 11:50 : खुले रहे ढाबे और दुकानें
रेलवे स्टेशन के निकट अग्रसैन चौक पर देर रात तक होटल व ढाबे खुले रहे। चाय की दुकानों और पान के खोखों पर लोगों की भीड़ नजर आई। इसके साथ ही ढाबों में ग्राहक मौजूद मिले। इसी तरह कोर्ट रोड पुल के नजदीक खलासी लाइन मार्ग पर चिकन की दुकानें खुल रही। कुछ व्यापारी समय पर प्रतिष्ठान बंद कर गए, लेकिन ज्यादातर दुकानें खुली रही।
कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में 11 बजे से पहले ही लाउडस्पीकर के माध्यम से व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की गई। इसके तहत शहर के अधिकतर बाजार बंद हो गए, जिन जगहों पर कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन होता दिखा, वहां पर पुलिस ने कार्रवाई की। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - राजेश कुमार, एसपी सिटी