फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a lot of commotion before the inauguration of the road

Saharanpur News: सड़क के उद्घाटन से पहले जमकर हंगामा

Tue, 09 Jul 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of commotion before the inauguration of the road
शाकंभरी विहार में टूटी सड़क को लेकर हंगामा करते क्षेत्रवासी।
सहारनपुर। महानगर के वार्ड-27 में एक सड़क का उद्घाटन करने से पहले हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने टूटी पड़ी मुख्य सड़क को ठीक कराने की मांग की। पार्षद और जेसीबी चालक के बीच जमकर झड़प हुई। महापौर ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को महापौर डॉ. अजय कुमार को शाकंभरी विहार में एक गली में बनने वाली सीसी सड़क का उद्घाटन करना था। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग सड़क पर आ गए। टूटी पड़ी शाकंभरी विहार से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तक की सड़क को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पार्षद और जेसीबी संचालक के बीच कहासुनी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शाकंभरी विहार से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर तक सड़क और नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने पाइपलाइन डालकर सड़क को ठीक नहीं कराया, जिसकी वजह से सड़क में गड्ढे और कीचड़ हैं। कुछ जगहों पर पेयजल की पाइन टूटी पड़ी है, जिससे लगातार पानी बह रहा है। करीब एक घंटा चले हंगामे के बाद महापौर डॉ. अजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ सड़क का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से बात की।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों की पीड़ा
-अजय गुप्ता ने बताया कि वह अन्य लोगों के साथ मिलकर कई बार ठेकेदार से सड़कें और नाला दुरुस्त कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कभी सही जवाब नहीं मिला। बल्कि वरिष्ठ नागरिकों तक के साथ बदसलूकी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-योगदर्शन शर्मा ने बताया कि टूटी सड़क पर गिरकर लोग लगातार चोटिल हो रहे हैं। गिरने की वजह से उनकी खुद की बाजू टूट चुकी है। इसके अलावा विद्यार्थी ठीक से निकल नहीं पाते हैं।

------
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य कर रहा ठेकेदार बेहद धीमी गति से काम कर रहा है। सड़कों को खोदकर छोड़ा गया है। यदि कुछ कहो तो बदसलूकी की जाती है। जेसीबी चालक जेसीबी से कुचलने की धमकी दे चुका है।
वीरसेन, स्थानीय पार्षद
------
कार्य में तेजी के लिए कार्यदायी संस्था को कई बार कहा गया है। यदि फिर भी लेटलतीफी और लापरवाही जारी रहती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed