फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There was a huge uproar over the death of a patient

Saharanpur News: मरीज की मौत पर जमकर हंगामा

Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
There was a huge uproar over the death of a patient
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने मरीज को समय पर नहीं देखा, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। आरोप है कि स्टाफ ने उनके साथ हाथापाई भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वहीं, प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर के शारदानगर के रहने वाले राजेश कुमार की बहन रीना शर्मा (50) की बृहस्पतिवार देर शाम को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने मरीज की जांच की। ऑक्सीजन की कमी और पल्स नहीं मिल रही थी। डॉक्टरों ने महिला के ऑक्सीजन लगाया और पिलखनी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दी। राजेश कुमार अपनी बहन रीना को एंबुलेंस में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो इमरजेंसी वार्ड से स्टाफ बुलाया।
आरोप है कि वहां कोई स्टाफ नहीं मिला। स्टाफ ने स्ट्रेचर ले जाकर मरीज लाने के लिए कहा। इसके बाद वह खुद ही व्हील चेयर से मरीज को लेकर आए। इमरजेंसी वार्ड में बेड पर गंदी चादर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप यह भी है कि डॉक्टर के कहने पर स्टाफ ने मरीज का शुगर चेक किया। मरीज की सांस लेने में दिक्कत होने लगी। तीमारदार ऑक्सीजन लगाने के लिए कहते रहे। आरोप है कि किसी ने भी ऑक्सीजन नहीं लगाया। जिसकी वजह से महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। तीमारदार और स्टाफ में कहासुनी हो गई।
आरोप है कि स्टाफ ने तीमारदारों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पता लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed