{"_id":"66aff603c415cfcc530327a4","slug":"there-was-a-huge-explosion-bhole-baba-saved-our-lives-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-128833-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हुआ था जोरदार धमाका, भोले बाबा ने बचाई हमारी जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हुआ था जोरदार धमाका, भोले बाबा ने बचाई हमारी जिंदगी
Mon, 05 Aug 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर/सरसावा। श्री केदारनाथ घाटी में सबकुछ ठीक-ठाक था। भोले बाबा के जयकारे गूंज रहे थे। हर तरफ शिवमय माहौल था और श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे थे। तेज बारिश भी हो रही थी, लेकिन अचानक बादल फटने पर जोरदार धमाका हुआ और मलबे के साथ तेज बहाव से पानी आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था कि क्या करें। हर कोई इधर-उधर भाग रहा था।
सरसावा निवासी एक परिवार ने आंखों देखा हाल बताया है। एक ही परिवार के 12 सदस्य सकुशल बाबा केदारानाथ के दर्शन कर घर लौट आए हैं। इनमें ममता, अंकित, नैना, शिव कुमार, पूजा, विजय, दीपांशु, शिव कुमार, सार्थक, अरनव, तनिष्क, गौरांश और सृष्टि शामिल हैं। वे बोले कि, हमें भोले बाबा ने बचा लिया। बताया कि घटना वाले दिन वे वहीं पर थे। तेज बारिश हो रही थी और वह बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके थे, लेकिन अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे हर कोई दहशत में आ गया। देखते ही देखते ही केदारघाटी में तेज बहाव और मलबे के साथ पानी आया। बड़ी संख्या में लोग उसकी चपेट में आ गए, लेकिन उनके परिवार के सभी सदस्य भोले बाबा की कृपा से सुरक्षित रहे और सकुशल अपने घर लौट आए। भोले बाबा के आशीर्वाद से ही उनके परिवार की जिंदगी बची है, लेकिन जिन लोगों के साथ दुखद हादसा हुआ है, उनके परिवार को भी वह यह कष्ट सहन करने की प्रार्थना भोले बाबा से करते हैं।