{"_id":"68910893d01519c21308954b","slug":"there-was-a-flood-in-the-shakambhari-river-after-midnight-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-155635-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी नदी में आधी रात के बाद आया सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी नदी में आधी रात के बाद आया सैलाब
Tue, 05 Aug 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ में मां के दर्शनों को नदी के पानी को पार कर जाते श्रद्धालु। श्रोत-श्रद्धालु
- फोटो : गोकुल बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर जलभराव के बीच निकलते लोग।
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में इन दिनों शिवालिक पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश के बाद शाकंभरी खोल(नदी) में आए दिन पानी का सैलाब आ रहा है। इसके चलते स्थानीय दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार रात्रि में तीन बजे शाकंभरी नदी में पानी का तेज सैलाब आया। हालांकि उस समय मां के दरबार ने श्रद्धालु नहीं थे। पुलिस ने पहाड़ियों से मिली सूचना के बाद सभी को सचेत कर दिया था। पानी का तेज बहाव सोमवार सुबह तक रहा। पुलिस से नदी में सोमवार की सुबह 9.30 पर पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों को जाने दिया। सिद्धपीठ में पानी आने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है। श्रद्धालु लगातार देवी दर्शनों को पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सर्वप्रथम बाबा भूरादेव के दर्शन किए उसके उपरांत मां के दर्शन कर देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके अलावा भक्तों ने साकेश्वर महादेव मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।