{"_id":"6892482bb0ded217600d776f","slug":"there-was-a-fight-between-shopkeepers-when-smoke-started-coming-out-of-the-furnace-one-got-burnt-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-155758-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भट्ठी से धुआं उठने पर दुकानदारों में मारपीट, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भट्ठी से धुआं उठने पर दुकानदारों में मारपीट, एक झुलसा
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर डीआईजी कार्यालय के सामने भट्ठी से धुआं उठने पर दुकानदारों में मारपीट हो गई। इस दौरान कढ़ाई पर गिरने से बुजुर्ग झुलस गया। पुलिस बाप-बेटे को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला थाना सदर बाजार का है। डीआईजी कार्यालय के सामने जलेबी व चाय-पकौड़ी बनाने की दुकान है। मंगलवार शाम रामदास भट्ठी पर तेल को गर्म कर रहे थे। भट्ठी से धुआं उठने पर जलेबी बना रहे आकाश और उसके पिता ने मना किया। इसके बाद दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। बुजुर्ग ने जलेबी बना रहे युवक का गिरेबान पकड़ लिया। इस पर युवक ने उसे धक्का दे दिया। बुजुर्ग भट्टी पर रखी कढ़ाई पर जा गिरा। इससे तेल उसके ऊपर गिर गया। लोगों की भीड़ लग गई।
इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पिता-पुत्र को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।