{"_id":"661af0ffaf8f19a57a093c37","slug":"there-may-be-drizzle-in-the-district-today-and-tomorrow-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-121900-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज और कल जनपद में हो सकती है बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज और कल जनपद में हो सकती है बूंदाबांदी
Sun, 14 Apr 2024 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। हल्के बादल आने के साथ ही हवा की गति बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन जनपद में बूंदाबांदी होने और आंधी चलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने जनपद में कई दिन पहले ही रविवार को मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी थी। शनिवार की सुबह आठ बजे तक मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन उसके बाद हल्के बादल निकल आए। दिन भर बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली चलती रही। शाम के समय बादल और घने हो गए, जिसके साथ ही तेज हवा चलने लगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी होने की आशंका जताई है। साथ ही आंधी भी चल सकती है।