फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is sorrow and anger among the pilgrims on the death of the patients

मरीजों की मौत पर तीमारदारों में गम और गुस्सा

Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
There is sorrow and anger among the pilgrims on the death of the patients
डकल कॉलेज में सोमवार को भी कई मरीजों की मौत हुई। कोरोना से मरने वाले हर मरीज के तीमारदार विलाप के साथ ही व्यवस्था को कोसते नजर आए। कोई कह रहा था कि उपचार सही नहीं मिला तो कोई गुमराह करने का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोरोना संक्रमितों की मौत लगातार सामने आ रही है। सोमवार को गांव नोसरहेड़ी की रहने वाली रमेश की मौत हो गई। उनकी दो बेटियां अस्पताल के बाहर गार्डन की रेलिंग पर बैठकर फूट फूटकर रो रही थीं। उनका कहना था कि रमेश को शनिवार को भर्ती कराया गया था। रविवार रात तक यही बताया जाता रहा कि मरीज ठीक है, लेकिन सुबह कह दिया गया कि मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी क्या कमी हुई तो इतने कम समय में मौत हो गई, कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सुबह मौत होने के बावजूद दोपहर 12 बजे तक शव भी अस्पताल से बाहर नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन

इसी तरह लक्सर खानपुर निवासी धर्मेंद्र की मौत भी राजकीय मे़िडकल कॉलेज में हुई, उनके परिवार के लोग भी बिलखते नजर आए। उनका भी कहना था कि रात तक तो सबकुछ ठीक था। उधर, गांव घाटहेड़ा निवासी नोमान की भी मौत होने पर उनके परिवार से कंवर अली ने बताया कि रात में नोमान की हालत सामान्य बताई गई थी, लेकिन सुबह मिलने नहीं दिया गया। करीब साढ़े 11 बजे कहा गया कि नोमान की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed