फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is respect for the entire society in BJP: Virendra Singh

भाजपा में है सर्वसमाज का सम्मान: वीरेंद्र सिंह

Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
There is respect for the entire society in BJP: Virendra Singh
गन्ना भवन परिसर में मैंगो पार्टी में भाग लेते भाजपा नेतागण - फोटो : SAHARANPUR
भाजपा में है सर्वसमाज का सम्मान : वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

सहारनपुर। विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा में सर्वसमाज को पूरा सम्मान मिल रहा है। इसके चलते ही भाजपा की लोकप्रियता में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।
रविवार को चौधरी वीरेंद्र सिंह गन्ना भवन के निकट स्थित भाजपा नेता नवाब गुर्जर के आवास पर आयोजित आम की पार्टी में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है, इसके चलते ही अपराधी स्वयं ही थाने आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, महापौर संजीव वालिया, विधायक मुकेश चौधरी एवं राजीव गुंबर, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, जगपाल सिंह, शशिबाला पुंडीर एवं महीपाल माजरा, उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन हरीश मलिक आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान शिवराज सिंह, सुभाष चौधरी, मनोज कुमार, केएल अरोड़ा, अनुज त्यागी, सुदेश गुर्जर, विश्वदयाल छोटन, रणवीर सिंह, एम आजाद अंसारी, वीरेंद्र गुर्जर, बिटटू नंबरदार, नरेंद्र पंवार, राजेंद्र चौधरी, महेश नारंग, राजीव सैनी, श्यामवीर सिंह, तरुण भोला, सुशील चौधरी, चंद्रशेखर, सुमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed