फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is no proper seating arrangement, the dirt keeps spreading

बैठने की उचित व्यवस्था नहीं, फैली रहती है गंदगी

Sat, 07 Aug 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
There is no proper seating arrangement, the dirt keeps spreading
अंबाला रोड बस अड्डा। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधाओं के सपने तो दिखाए जाते हैं, लेकिन बस अड्डा ही बदहाल है। इस बस अड्डे से मुजफ्फरनगर, शामली, लोनी के अलावा जगाधरी, यमुनानगर, अंबाला तक के लिए बसों का संचालन होता है। रोजाना बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं, लेकिन यहां बैठने की पर्याप्त और उचित व्यवस्था तक नहीं है। यात्रियों को खड़े रहकर बस का इंतजार करना पड़ता है तो गंदगी का भी साम्राज्य है, जबकि यात्रियों से किराये के साथ सेवा शुल्क भी लिया जाता है। चूंकि बस अड्डा निगम की जमीन को लीज पर लेकर बनाया गया है, इस कारण भी सुविधाओं के नाम पर विभाग एक दूसरे के पाले में गेंद डालते हैं, लेकिन यात्रियों की चिंता नहीं है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे -- खुले मेें खड़े होकर करना पड़ रहा इंतजार
बस अड्डा परिसर में टीन शेड तो बनाया गया, लेकिन वहां दुकान भी लग गई। जिससे यात्रियों के खड़े होने की जगह कम हो जाती है। जो बेंच वहां रखवाई गई है, उनकी संख्या बेहद कम है। ऐसे में यात्रियों को बाहर खुले में ही खड़े रहना पड़ता है। बस मिलने तक यात्री इसी तरह खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

12:15 बजे -- वाटर कूलर को फल विक्रेता ने दबा लिया
यात्रियों के लिए पेयजल आपूर्ति को बस अड्डा परिसर में वाटर कूलर भी लगा, लेकिन उसे फल विक्रेता ने फलों की कैरेट और अन्य लोगों ने सामान रखकर दबा दिया है। जल्दी से वाटर कूलर दिखाई भी नहीं देता। ऐसे यात्रियों को मजबूरी में खरीदकर ही पानी पीना पड़ता है। एक यात्री कुछ देर से पानी तलाश रहा था, तभी उसे बताया कि फलों की कैरेट के पीछे वाटर कूलर लगा है। तब जाकर उसने पानी पिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12: 30 बजे -- लघुशंका स्थल के बाहर कूड़े का ढेर
एक तरफ निगम की तरफ से दावे किए जाते हैं कि शहर में कूड़ा डलावघर लगातार कम हो रहे हैं, लेकिन रोडवेज बस अड्डा परिसर में लघुशंका स्थल के बाहर ही लगा कूड़े का ढेर निगम अफसरों के दावों को चिढ़ा रहा है। यहां फैली दुर्गंध के कारण लघुशंका के लिए लोग जाने से बचते हैं।
यात्रियों की पीड़ा
बस अड्डे पर मिले शाहिद, दानिश, राजूपाल, आकाश और योगेंद्र शर्मा ने बताया कि बस अड्डे पर सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। यात्रियों को सिर्फ परेशानियां दी जा रही हैं, नगर निगम और परिवहन निगम के अधिकारी इस तरफ कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बस अड्डे की जमीन नगर निगम की है, जो लीज पर ली हुई है। यदि परिवहन निगम कोई निर्माण कराना चाहता है तो निगम इसकी अनुमति नहीं देता। बावजूद यात्रियों के बैठने को बेंच, टीनशेड और वाटर कूलर लगवाया गया है। -- जगदीश सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम

दानिश

दानिश- फोटो : SAHARANPUR

राजू

राजू- फोटो : SAHARANPUR

योगेन्द्र शर्मा

योगेन्द्र शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

शहिद

शहिद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed