फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   There is no date after date for transfer, now there is hope of justice

Saharanpur News: नामांतरण के लिए तारीख पर तारीख नहीं अब न्याय की आस

Sat, 09 Aug 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is no date after date for transfer, now there is hope of justice
सहारनपुर। नामांतरण के लिए चक्कर काट रहे लोगों को अब तारीख पर तारीख नहीं, बल्कि न्याय मिल रहा है। मंडलभर में पांच वर्ष से अधिक का कोई भी वाद ऐसा नहीं है जो अधिकारियों की अदालतों में लंबित हो। मंडल में तीन वर्ष से अधिक और पांच वर्ष से कम अवधि के लंबित वादों की संख्या भी मात्र 18 है।
विज्ञापन




शासन के निर्देशों के तहत राजस्व संहिता की धारा-34 के तहत नामांतरण वादों का तेजी से निपटारा किया जा रहा है। मंडलभर में अभी तक कुल 3.66,446 वाद विभिन्न न्यायालयों में दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 3.55,768 का निस्तारण करा दिया गया है।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जनपदों में 10,678 वाद लंबित है। इनमें से ऐसे वादों की संख्या 10,052 है, जो एक वर्ष से अधिक लंबित है। एक से तीन वर्ष के बीच लंबित वादों की मात्र 608 है। मंडल में नामांतरण के सबसे अधिक वाद सहारनपुर जनपद में दायर किए गए हैं। यहां पर 96 फीसदी वादों को निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शामली में सबसे कम वाद दायर हुए हैं। मुजफ्फरनगर में भी 96 फीसदी वादों का निस्तारण कराया गया है। मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के अधिकारियों को नामांतरण वादों को तेजी से निपटारे के निर्देश दिए हैं। ऐसे में मुकदमों के निस्तारण की प्रक्रिया को और गति मिली है। त्वरित न्याय से नामांतरण कराने के लिए लोगों को समय पर न्याय की उम्मीद जगी है।
- यह है स्थिति

जनपद का नाम-------योजित वाद-----निस्तारित वाद-----लंबित वाद

सहारनपुर-------------1,98,984------------192,988----------5996

मुजफ्फरनगर---------1,23,238----------1,19,518----------3720

शामली-----------------44,224------------43,262-------------962

योग--------------------3,66,446---------3,55,768---------10,678
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed