{"_id":"67f2d070b23e0a94490be619","slug":"there-are-three-sweepers-for-a-population-of-12000-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-146543-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 12 हजार की आबादी पर तीन सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 12 हजार की आबादी पर तीन सफाईकर्मी
Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
खेड़ामुगल के नाफेपुर गांव में सड़कों पर पड़ी गंदगी को साफ करते ग्रामीण। संवाद
देवबंद। 12 हजार की आबादी वाले खेड़ामुगल और नाफेपुर में महज तीन सफाईकर्मियों पर दोनों गांव की सफाई का जिम्मा है। इसके चलते सड़कों पर गंदगी पसरी हुई है। गांव की सरकार से मायूस ग्रामीणों ने खुद ही सफाई करने का बीड़ा उठाया है। हैरत की बात है कि समस्या के समाधान को लेकर खुद ग्राम प्रधान भी परेशान है।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खेड़ामुगल और नाफेपुर मजरा में साफ सफाई व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं। महीनों से सफाई न होने के कारण सड़कों किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण फावड़ा और झाड़ू लेकर खुद सड़कों से कूड़ा उठा रहे हैं। दोनों गांवों की आबादी करीब 12 हजार है, जबकि यहां सफाई कार्यों के लिए महज तीन सफाईकर्मी ही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वह भी नदारद रहते हैं। कम सफाईकर्मी होने के कारण खुद ग्राम प्रधान गुरुपाल भी परेशान हैं। दावा है कि कई बार लिखकर देने के बाद भी सफाईकर्मियों की तादाद नहीं बढ़ाई जा रही है।