फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theft revealed in courier company office, seven arrested

Saharanpur News: कोरियर कंपनी कार्यालय में चोरी का खुलासा, सात गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Theft revealed in courier company office, seven arrested
सहारनपुर। गलीरा रोड पर कोरियर कंपनी कार्यालय में हुई चार लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। इसके साथ ही चार आरोपी छुटमलपुर क्षेत्र के पकड़े गए। इन्होंने जम्मू-कश्मीर वाले गिरोह की छुटमलपुर में कार पलटने के दौरान मदद करते हुए अलमारी चोरी कर नकदी निकाली थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पांच जून की रात गलीरा रोड स्थित कोरियर कंपनी के कार्यालय से ताले तोड़कर चोर तिजोरी वाली अलमारी चोरी कर ले गए, जिसमें करीब चार लाख की नकदी और अन्य सामान था। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से मुख्तयार निवासी ग्राम चसाना जिला रियासी, रोहित शर्मा निवासी गांव गोस्ती जिला डोडा, मोहम्मद इकबाल निवासी कस्बा मोहर थाना जिला रियासी जम्मू-कश्मीर को गिरफ्तार किया, जबकि जम्मू निवासी इनका साथी युसुफ फरार हो गया।
विज्ञापन

छुटमलपुर में चोरों की नकदी कर ली गई चोरी, पकड़े तीन चार आरोपी
आरोपी वारदात करने के बाद कार से रुड़की जा रहे थे। इनके पास करीब चार लाख की नकदी से भरी अलमारी थी। छुटमलपुर में आरोपियों की कार पलट गई। तब, जब्बार निवासी गांव कमलेशपुर थाना फतेहपुर ने मदद करते हुए अपने ट्रैक्टर से गाड़ी को सीधा कराया। तब, तक जम्मू-कश्मीर के आरोपियों ने अलमारी से एक लाख की नकदी निकाल ली, लेकिन डर की वजह से आरोपियों ने छुटमलपुर में जंगल में अलमारी को छिपा दिया। इस पर जब्बार की नजर पड़ गई। तब, जब्बार ने अपने साथी शाहनवाज, नफीस, जावेद निवासी गांव कमलेशपुर थाना फतेहपुर को मौके पर बुलाया और अलमारी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने अलमारी से बाकी नकदी निकाल ली, जब-जम्मू-कश्मीर गिरोह के सदस्य दोबारा अलमारी की तलाश में छुटमलपुर पहुंचे तो जब्बार ने उनको पुलिस से पकड़वाने का डर दिखाकर भगा लिया। इसके बाद आरोपी जम्मू-कश्मीर के चले गए। छुटमलपुर क्षेत्र से जब्बार, शाहनवाज, नफीस, जावेद को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के पास पास 3.90 लाख की नकदी, एक मोबाइल फोन, अलमारी का डिजीटल ताला, ट्रैक्टर, कार, अलमारी तोड़ने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और यूपी में कर चुके नौ वारदात
आरोपी कोरियर कंपनी के कार्यालय को ही निशाना बनाते हैं। आरोपी हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में आठ घटनाएं कर चुके हैं। नौवीं घटना आरोपियों ने सहारनपुर में गलीरा रोड स्थित कोरियर कंपनी के कार्यालय में की। आरोपी कक्षा छह से सात तक पढ़े हैं, इनमें रोहित इंटर पास है, जबकि छुटमलपुर क्षेत्र के आरोपी मजदूरी करते हैं।

गूगल पर कार्यालय करते थे सर्च
एसपी सिटी ने बताया कि जम्मू निवासी एक अन्य आरोपी वसीम इस घटना में शामिल नहीं था। वह कोरियर कंपनी का पूर्व कर्मचारी है, जिसने मुख्तयार को कोरियर कंपनी के कार्यालयों में चोरी करने का तरीका बताया। आरोपी गूगल पर कोरियर कंपनी के कार्यालयों की जानकारी हासिल करते थे, जिस जिले में भी कार्यालय होता है। वहां एक दिन पहले आकर होटल में रुक जाते हैं। फिर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed