फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theft of one lakh rupees was masked in the confectionery shop.

Saharanpur News: कन्फेक्शनरी की दुकान में नकब लगा एक लाख की चोरी

Mon, 25 Dec 2023 11:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Theft of one lakh rupees was masked in the confectionery shop.
बेहट। कस्बे में बस स्टैंड पर एक कन्फेक्शनरी की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने 25 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख की कीमत का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर हाईवे किनारे मोहल्ला शहरी दरवाजा निवासी कलीम पुत्र पीरजी शकील की कन्फेक्शनरी की दुकान है। रविवार की रात किसी समय चोरों ने दुकान की पीछे वाली दीवार में छत के पास नकब लगाकर काउंटर के गल्ले से 25 हजार, मोबाइल समेत करीब एक लाख रुपये की कीमत की सिगरेट, चाकलेट, मैगी व अन्य सामान चोरी कर लिया। सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण दुकान बंद थी। दोपहर के समय जब कलीम कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचा तो अंदर दीवार में नकब लगा देखकर उसके होश उड़ गए। गल्ले से नकदी व सामान चोरी हुआ था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। यहां बता दें, कि कस्बे का बस स्टैंड अति व्यस्त इलाका है। यहां आधी रात तक चाय की दुकानें खुली रहती है। मेन हाईवे होने के कारण पुलिस की आवाजाही भी यहां रात भर रहती है। इसके बावजूद भी चोर आसानी से घटना को अंजाम देकर चले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
- योगेश शर्मा, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed