फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theft of lakhs by breaking the locks of the locked house in Pash Colony

पाश कालोनी में बंद पड़े मकान के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Sun, 20 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the locks of the locked house in Pash Colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगोह। बंद मकान के ताले तोड़ चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। धार्मिक यात्रा से लौटने पर पीड़ित को वारदात का पता चला। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली।
मोहल्ला छत्ता स्थित रामतीर्थ कॉलोनी निवासी संजय गोयल पुत्र जंग बहादुर बुधवार को परिवार सहित जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए गए थे। वे रविवार को लौटे तो घर के बाहर लोहे के मेन गेट का ताला लगा था परंतु कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पडे़ थे, सामान बिखरा हुआ था। चोरी की आशंका में परिजनों के होश फाख्ता हो गए। जांच करने पर पता चला की चोर घर में रखे करीब पौने सात लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन

नगर इंचार्ज एसआई अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि चोर लोहे के गेट पर चढ़कर भीतर उतरे और फिर लकड़ी के दरवाजों पर लगे तालों को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित संजय गोयल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर चोरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक मकान में रहा चोर, आराम से खंगाला सामान
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे नगर इंचार्ज एसआई अनिल कुमार ने बताया कि चोर आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। चोर 17 नवंबर की रात करीब पौने दो बजे मकान में घुसा और तीन घंटे तक भीतर रहने के बाद सामान समेटकर पौने पांच बजे बाहर निकल गया। उन्होंने बताया कि चोर को जल्द ही चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पॉश कालोनी में वारदात से दहशत
नगर की सर्वाधिक सुरक्षित समझी जाने वाली पॉश कालोनी में चोरी की वारदात से नागरिकों में दहशत है। विभिन्न परिवारों ने सपरिवार बाहर यात्राओं पर जाने के अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। नागरिकों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed