फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theft incident revealed, five arrested

चोरी की वारदात का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Theft incident revealed, five arrested
थाना फतेहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए चोर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दतौली मुगल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.80 लाख की नकदी, 300 मीटर तार और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि फतेहपुर थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव बुड्ढाखेड़ा हिंडन नदी पुल से मुठभेड़ के बाद राशिद पुत्र महबूब, रोहित पुत्र सीताराम, मो. शाबाज उर्फ चांद पुत्र यासीन निवासी गांव पीकी कोतवाली देहात, गुलशेर पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला बाजदारान थाना कुतुबशेर, दिलशाद पुत्र गफूर निवासी गांव पानसर कोतवाली बेहट को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का बिजली का 300 मीटर तार, दो तार कटर आदि उपकरण, 1.80 लाख रुपये, एक गाड़ी, तमंचा, चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांव दतौली मुगल के जंगल से तार चोरी किया था। कुछ तार बेच दिया था और बाकी तार को बेचने जा रहे थे। इससे पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed