{"_id":"5f5679828ebc3e6153746add","slug":"theft-in-railway-medical-officer-s-residence-saharanpur-news-mrt5001769182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे चिकित्सा अधिकारी के आवास में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे चिकित्सा अधिकारी के आवास में चोरी
विज्ञापन
रेलवे के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के आवास पर चोरों द्वारा खंगाला गया सामान।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे कॉलोनी में रेलवे अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (एसीएमएस) ललित कुमार के आवास में रविवार की रात में चोरों ने सेंध लगा दी। उन्होंने मकान के ताले तोड़कर अंदर रखे रसोई गैस सिलिंडर, कपड़े सहित अन्य सामान ले गए। घटना के समय ललित का परिवार यहां मौजूद नहीं था। थाना सदर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रेलवे कॉलोनी में अस्पताल के पास ही एसीएमएस ललित कुमार का आवास है। ललित ने बताया कि उनका परिवार मेरठ मेडिकल कॉलेज गया हुआ था। उनके पीछे ही बंद मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। सोमवार को वह घर लौटे तो यहां ताले टूटे मिले और अंदर का काफी सामान बिखरा हुआ तो काफी गायब मिला। पड़ोस में ही रहने वाले रेलवे कर्मचारी मनजीत सिंह काला सहित अन्य लोगों ने उन्हें बताया कि उनके पीछे चोरों ने यह सब कर दिया। चोर उनके यहां से रसोई गैस के सिलिंडर, कपड़े, देसी घी का डिब्बा सहित अन्य सामान लेकर गए।
बाद में थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि वारदात के समय चोर शायद जल्दबाजी में थे, इसलिए उन्होंने नगदी, जेवरात जैसे सामान की चोरी नहीं की। हो सकता है कि घटना में रेलवे कालोनी या आसपास के लोग ही शामिल हों।
विज्ञापन
रेलवे कॉलोनी में हो चुकीं तीन महीने में चार घटनाएं
सहारनपुर। रेलवे कॉलोनी में पिछले तीन माह में चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे कॉलोनी में आवास काफी खुले हैं। यहां आसपास काफी पेड़ पौधे और झाड़ियां हैं। रात के समय में तो इन पेड़ों के आसपास छिपना आसान हो जाता है। चोर और असामाजिक तत्व मौका पाते ही ऐसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। कुछ माह पहले तो असामाजिक तत्वों ने एक रेलवे इंजीनियर के आवास पर तोड़फोड़ तक कर दी थी और परिवार के बुजुर्ग को घायल कर दिया था।