{"_id":"683f3d599ed496a1a80fb68f","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-in-broad-daylight-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-150997-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित कमल कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान का तोड़कर 30 लाख से अधिक की नकदी व ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। जिस समय चोरों ने घटना की, उस दौरान परिवार के सभी सदस्य बाहर गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कमल कॉलोनी निवासी अंकुर शर्मा ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह आवास विकास में हरि मंदिर स्थित प्रोविजन स्टोर पर गए थे। उन्होंने घर में ताला लगाकर बंद किया था। इस दौरान उनकी माता दिल्ली में एक तेरहवीं में शामिल होने गई थीं, जब उनकी माता लौटीं और दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला। पता लगने पर वह भी पहुंच गए। ऊपर से घर में दाखिल हुए।
उन्होंने देखा कि दरवाजे का कुंडा अंदर से बंद था। घर के कमरों व अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने नीचे के दोनों कमरों व ऊपरी मंजिल के तीनों कमरों को खंगाला। वहां से करीब साढ़े पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात सहित 30 लाख की चोरी कर ली। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए। कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस कर लिया है। घटना की जांच कर रही है।