फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Theater's Unnayak Vijesh Joshi passed away

रंगमंच के उन्नायक विजेश जोशी का निधन

Wed, 26 May 2021 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Theater's Unnayak Vijesh Joshi passed away
सहारनपुर। रंगमंच के उन्नायक और करीब चार दशक तक उसका पोषण करने वाले प्रख्यात रंग संस्था नाट्य के संस्थापक सचिव विजेश जोशी का मंगलवार को निधन हो गया। वह सहारनपुर में बाल रंगमंच के जन्मदाता भी कहलाए।
विज्ञापन

70 वर्षीय विजेश जोशी ने मंगलवार दोपहर जोड़कुआं स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, पुत्र-पुत्रवधू आदि परिवार छोड़ गए हैं। मंगलवार शाम बाबालाल दास बाड़ा स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सारंग जोशी ने दी।
विज्ञापन

विजेश जोशी का साहित्यिक सफर
विजेश जोशी ने महाराज सिंह कॉलेज में छात्र जीवन से ही रंगकर्म को अपने जीवन का संस्कार बना लिया था। करीब 40 वर्ष पूर्व सहारनपुर में बाल रंगमंच की शुरुआत की। ग्रीष्मकाल की छुट्टियों में बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उन्हें रंगमंच के माध्यम से जीवन का अर्थ सिखाने के लिए सबसे पहले बाल रंगशिविरों की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में की थी। उनके नाटकों और बाल शिविरों में देश के अनेक प्रख्यात कलाकार और एनएसडी से रंगकर्मी सहारनपुर आए। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के नाटक के उन्होंने सहारनपुर में ही 100 मंचन किए थे। उनके रंग शिविरों से निकले कई कलाकार मुंबई में कार्य कर रहे हैं। वह राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों से भी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने व्यक्त की संवेदना
नगर निगम महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने विजेश जोशी के निधन पर शोक व्यक्त कर कहा कि वह सहारनपुर की सांस्कृतिक निधि थे। उनका निधन सांस्कृतिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विजेश जोशी के छात्र जीवन से रंगकर्म में साथी रहे राकेश शर्मा ने कहा कि वे सहारनपुर रंगमंच के गुरु और बाल रंगमंच के जन्मदाता थे, रंगमंच में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। साहित्यकार डॉ.वीरेन्द्र आजम ने कहा कि विजेश जोशी के निधन के साथ सहारनपुर में रंगमंच का एक अध्याय समाप्त हो गया है। अदाकार ग्रुप के अध्यक्ष व प्रख्यात रंगकर्मी जावेद सरोहा, जितेंद्र तायल, धीरेंद्र शर्मा, राजीव सिंघल, योगेश पंवार, दिनेश तेजियान, अरविंद नैब, प्रवेश धवन, रविन्द्र तेजियान, रामशरण, केके गर्ग, योगेश पंवार, करुणा सक्सेना, अवनीत कौर, संजय गुप्ता, अखिलेश भार्गव के अलावा दिल्ली से संजय टुटेजा, नोएडा से राजेंद्र शर्मा और मुंबई से मुकेश गौतम के अलावा साहित्यकार पूरन पंकज, सुरेश सपन, विनोद भृंग, कृष्ण सुकुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed