फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man waved the knife on the complaint, attacked

शिकायत पर युवक ने लहराए चाकू, किया हमला

Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The young man waved the knife on the complaint, attacked
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की पीरवाली गली में मादक पदार्थों की तस्करी की शिकायत पर एक आरोपी ने हवा में चाकू लहराते हुए शिकायतकर्ता के घर के बाहर गाली-गलौज कर दरवाजे में लाते मारी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पीरवाली गली निवासी एक युवक ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ शासन और प्रशासन को शिकायत की थी। इससे गुस्साए एक आरोपी ने मोहल्ले में चाकू लहराते हुए शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर उसके मकान के दरवाजे में लातें मारने के साथ हंगामा किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हैं। इसी को लेकर इनके बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed