फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man ran away after snatching the child from the mother's lap

मां की गोद से बच्चे को छीनकर भागा युवक

Sat, 05 Nov 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The young man ran away after snatching the child from the mother's lap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के पॉश इलाका मिशन कंपाउंड में एक महिला की गोद से उसका सात माह का बच्चा छीनकर युवक फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और पीछा किया परंतु वह कार में बैठकर साथी के साथ भागने में कामयाब रहा। वहीं, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए।
घटना शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे की है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी हिना पत्नी संतोष शुक्रवार रात मिशन कंपाउंड में खेमका सदन के पास बैठी थी। यहां शादी समारोह चल रहा था। उसकी गोद में उसका सात माह बेटा शिवा भी था।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक पैदल उसके पास पहुंचा और बातें करने लगा। इसके बाद युवक ने महिला की आंखों में मिट्टी डालकर गोद से बच्चा छीन लिया और कुछ दूर पैदल भागा। इसके बाद कार में बैठकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया और आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पास ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद कर लेगी।
चिल्लाती रही मां, किसी ने नहीं की मदद
वारदात के समय घटनास्थल के पास काफी लोग मौजूद थे। हिना की गोद से युवक ने बच्चा छीना तो वह चिल्लाई और उसका पीछा किया। इतना ही नहीं उसने लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं की। यदि लोग हिना का साथ देते तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था।

दो टीमों का गठन
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने वारदात के खुलासे के लिए दो टीमों गठन किया है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है, लेकिन उसमें कार नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस मिशन कंपाउंड में लगे अन्य सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। कार के नंबर का भी पता लगाया जा रहा है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed