फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The young man brought the girl by delusion, the relatives caught

युवती को बहलाकर लाया युवक, परिजनों ने पकड़ा

Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
The young man brought the girl by delusion, the relatives caught
सहारनपुर। हरियाणा के हिसार से युवक एक लड़की को बहला फुसलाकर गांव रसूलपुर ले आया, जिसे परिजनों ने पकड़ लिया और हंगामा करते हुए उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन लड़की के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर लौट गए।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना खुर्द निवासी दूसरे समुदाय का युवक कुछ दिन पूर्व हरियाणा के हिसार के मोहल्ला मिल गेट निवासी युवती को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। इसके बाद युवक युवती को लेकर सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में लेकर रहने लगा। पुलिस के मुताबिक युवक गांव में लड़की के साथ किराए पर रह रहा था। वहीं, परिजन भी लड़की और आरोपी की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम परिजन गांव रसूलपुर में पहुंच, जिन्होंने युवक और युवती को पकड़ लिया। परिजनों ने युवक की पिटाई करने के साथ ही हंगामा कर दिया। पता लगने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन बिना किसी कार्रवाई के लड़की को लेकर चले गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने लड़की को नाम बदलकर फंसाया था। आरोपी लड़की को गुमराह कर रहा था, लेकिन परिजनों ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed