फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The workers of Bakiu Tomar staged a sit-in

भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The workers of Bakiu Tomar staged a sit-in
रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

सहारनपुर। कृषि कानूनों के खिलाफ भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया। उन्होंने सरकार की नीतियों को किसान और आम लोगों के लिए गलत बताया। साथ ही सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। धरना चलने तक थाना कुतुबशेर, थाना सदर बाजार पुलिस के अलावा आरपीएफ और जीआरपी की टीमें भी अलर्ट पर रहीं। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को सौंपा।
मंडल संयोजक प्रदीप नंबरदार और मंडल उपाध्यक्ष अरविंद त्यागी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को काफी समय हो गया है। सरकार ने अपने स्तर पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून जल्द वापस लिए जाएं। एमएसपी के लिए लिखित गारंटी देने का कानून बनाया जाए। आंदोलन के दौरान जिन किसानों ने जान दी है, उन्हें शहीद का दर्जा मिले। ऐसे परिवारों को 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी और महानगर उपाध्यक्ष शाहनवाज चांद ने कहा कि गन्ने का मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। बिजली बिलों की दरों को अन्य राज्यों की तरह कम किया जाए। किसानों को नलकूपों के लिए नि:शुल्क बिजली दी जाए। किसानों को 60 साल बाद कम से कम 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन भी दी जाए। धरना देने वालों में श्याम कुमार, अमित कुमार त्यागी, आशु चौधरी, अनिल कुमार, दीपक त्यागी सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed