फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The work of verification of ID received from PM Kisan Portal is slow

Saharanpur News: पीएम किसान पोर्टल से प्राप्त आईडी के सत्यापन का कार्य धीमा

Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The work of verification of ID received from PM Kisan Portal is slow
सहारनपुर। पीएम किसान योजना के तहत पोर्टल से प्राप्त डाटा के सत्यापन में मंडल के तीनों जिले काफी पिछड़ रहे हैं। जुलाई मध्य तक प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक मात्र दो फीसदी डाटा का ही सत्यापन हो पाया है। मंडल में कुल 4.40 लाख में से 12,814 आईडी ही सत्यापित हुई है।
विज्ञापन




जिले में पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर आईडी समेत अन्य कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में पंजीकृत किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड है। इन डाटा के पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है। पीएम किसान डाटा के सत्यापन पर नजर डालें तो सहारनपुर जिले में पोर्टल से 1,68,186 आईडी जनरेट हुई है। इन आईडी में से मात्र 4463 आईडी का ही सत्यापन हो पाया है। मुजफ्फरनगर जिले में 1,91,723 आईडी बनाई गई है। इन आईडी में से 2541 आईडी का ही सत्यापन हो पाया है।
विज्ञापन

शामली जिले में 81018 में से 5810 आईडी का ही सत्यापन हो पाया है। इसी तरह पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कुल लाभार्थियों के सापेक्ष अभी तक मंडल के तीनों जिलों में आईडी भी मात्र 50 फीसदी ही जनरेट हुई है, जबकि लक्ष्य सौ फीसदी का है। सहारनपुर जिले में अभी तक 52.25 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 49.09 फीसदी और शामली जिले में 50.75 फीसदी आईडी ही जनरेट हुई है। मंडल में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत कुल 7,42,615 लाभार्थी पंजीकृत है। इनमें से अभी तक 3,77,606 किसानों की ही फार्मर आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में सत्यापन का कार्य लक्ष्य से कुछ पीछे चल रहा है। आगामी दिनों में सत्यापन के कार्य में तेजी आएगी। इसके निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा।



- डॉ. राजेश कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed