फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The women heard the DM, asked for their rights

महिलाओं ने मांगा हक, डीएम ने सुना दर्द

Wed, 25 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
The women heard the DM, asked for their rights
महिलाओं ने डीएम को सुनाई आपबीती, मांगा हक
विज्ञापन

- मिशन शक्ति के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में डीएम ने सुनी महिलाओं की समस्याएं
सहारनपुर। महिलाओं को सुरक्षा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखी।
सदर तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से अपनी बातें बताईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर महिला थाना पुलिस को कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, डीआईओएस अरुण कुुमार दुबे, डीएसओ सतीश मिश्र, जिला प्रोबेशन विभाग से विजय आनंद, नेहा शर्मा और महिला सेल व महिला थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

-------
केस - 1 -
गांव काशीपुर निवासी युवती ने बताया कि मुरादाबाद में पीएसी में तैनात युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। इस संबंध में जब उसने कार्रवाई के लिए कहा तो आरोपी के परिजनों ने दो साल बाद शादी कराने की बात कहकर समझौता करा दिया। युवती का आरोप है कि पीएसी का जवान उसे धोखा देना चाहता है। इस पर जिलाधिकारी ने महिला थाना पुलिस को उ चित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
केस - 2 -
गांव दाबकी निवासी रेखा ने बताया कि वह इन दिनों मायके में रह रही है। उसका पति मेरठ में रहता है, जिसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। पति खर्च के लिए पैसा भी नहीं देता है। जिलाधिकारी ने महिला थाना पुलिस को महिला के पति को बुलाकर समझौता कराने के निर्देश दिए।
-------
केस - 3 -
नंदपुर कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने बताया कि पति उसके साथ मारपीट करता है और बेटी की शादी में भी पति ने हंगामा किया है। उसका पति सरकारी कर्मचारी है, लेकिन बच्चों और उसको खर्च नहीं देता है। जिलाधिकारी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
--------
केस - 4 -
भावना ने डीएम को बताया कि उसका पति उसके साथ नहीं रहता। भरण पोषण के लिए खर्चा भी नहीं देता है। भावना का आरोप है कि उसके पति के किसी महिला से संबंध हैं। डीएम ने महिला थाना पुलिस को सुलह कराने के लिए कहा। ऐसा न होने पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

--------
- डीएम ने महिलाओं को पिलाई चाय
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों को कुल्हड़ में चाय परोसी गई। डीएम ने पूछा कि क्या महिलाओं के लिए भी चाय का इंतजाम किया है। कर्मचारियों ने आनन-फानन में महिलाओं के लिए चाय उपलब्ध कराई। डीएम ने निर्देश दिए कि भविष्य में सभी के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed