फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The women associated with the group shared their experiences with the Additional Chief Secretary

समूह से जुडी महिलाओं ने अपर मुख्य सचिव से साझा किए अनुभव

Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
The women associated with the group shared their experiences with the Additional Chief Secretary
गन्ना भवन में महिला सहायता समूह की वर्चुअल बैठक महिलाओ से संवाद करते अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसर? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अपर मुख्य सचिव (गन्ना) संजय आर भूसरेड्डी ने सोमवार को जनपद के महिला सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने महिलाओं से बड़ चिप विधि से पौध तैयार करने और उनके वितरण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गन्ना भवन सभागार में आयोजित वर्चुअल बैठक में 27 महिला सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भागीदारी की। अपर मुख्य सचिव ने गन्ना विकास परिषद नानौता से संबंधित महिला सहायता समूह श्रीकृष्णा महिला सहायता समूह की सचिव किरण देवी से वार्ता की। उन्होंने महिला सहायता समूह के द्वारा गन्ने की बड़ चिप विधि से तैयार की गई पौध और उससे प्राप्त आय के बारे में जानकारी ली। सचिव किरण देवी ने बताया कि उन्होंने दो लाख गन्ने की पौध बड़ चिप विधि से तैयार करने का लक्ष्य रखा है। जनपद में 172 महिला सहायता समूह हैं। अब गन्ने की नवीनतम प्रजातियों की पौध तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में शरदकालीन बुवाई के लिए समूह ने 27.50 लाख गन्ने की पौध का वितरण किया था। इसके लिए समूह को 39.50 लाख रुपये का अनुदान गन्ना विभाग के द्वारा दिया गया और 43.34 लाख रुपये गन्ना किसानों से प्राप्त हुए। वसंतकाल में महिला सहायता समूह 26.50 लाख गन्ने की पौध तैयार रहे हैं। जिसके वितरण पर विभाग से 36.88 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा, जबकि पौध प्राप्त करने वाले किसानों से 43 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव गन्ना ने कहा कि प्रदेश स्तर पर 21 लाख से अधिक गन्ने की पौध तैयार करने वाले महिला सहायता समूह को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी और 27 महिला सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed