फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The woman fought the chain robbers

महिला से चेन लूटी, फायरिंग कर एक बदमाश फरार, दूसरा दबोचा

Sun, 14 Nov 2021 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The woman fought the chain robbers
महिला ने किया चेन लुटेरों का मुकाबला
विज्ञापन

फायरिंग कर एक बदमाश फरार, दूसरा दबोचा
शहर के मिशन कंपाउंड में रविवार शाम हुई वारदात
लोगों की मदद से पीड़िता की बेटी ने किया पीछा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया मिशन कंपाउंड में बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला की आधी सोने की चेन लूट ली। बदमाश और महिला के बीच छीना झपटी हुई। पीड़िता की बेटी ने लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा किया, जिस वजह से दोनों बाइक से गिर गए। खुद को घिरता देखकर एक बदमाश ने हवाई फायर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीछा कर एक लुटेरे को दबोच लिया, जबकि दूसरा आधी चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक व पिस्टल बरामद की।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मिशन कंपाउंड निवासी धनवंती पत्नी पवन कुमार रविवार की शाम पांच बजे अपनी बेटी के साथ सब्जी लेने जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मां-बेटी जब खेमका सदन के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला की चेन तोड़ ली। तभी, महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया, जिस वजह से आधी चेन महिला के हाथ में रह गई। महिला और बदमाश के बीच छीना झपटी हुई। धनवंती की पुत्री के शोर मचाए जाने पर लोग एकत्र हो गए, जिससे घबराए बदमाश बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इनमें से एक बदमाश ने हवाई फायर किया, जिससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद बदमाश पैदल ही चेन लूटकर कोर्ट रोड पुल की तरफ से रेलवे लाइन की तरफ भाग गए। पीड़िता की बेटी और लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इसी बीच कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रेलवे लाइन पर पहुंचकर पीछा कर ढमोला नदी पुल पर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसी का साथी आधी चेन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद की। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़िता है गृहिणी
पीड़िता धनवंती गृहिणी है। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि महिला अभी थाने पर नहीं आई है। पुलिस की प्राथमिकता दूसरे बदमाश को पकड़ना है। अभी पुलिस का महिला से संपर्क भी नहीं हो पाया है। जल्द दूसरे बदमाश को दबोच लिया जाएगा। इसके बाद महिला से भी घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में हुई बदमाशों की बीच दोस्त
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। दोनों कुछ ही समय पहले जेल से छुटकर आए थे। जेल में ही दोनों के बीच दोस्त हुई थी। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपियों के अपराधिक इतिहास को भी देखा जा रहा है। इनके खिलाफ कौन-कौन से मामले दर्ज हैं। इसका पता कराया जा रहा है। दोनों के बीच जेल में दोस्त हुई थी।

फिर सक्रिय हुए लुटेरे
महानगर में पहले भी कई बार चेन व पर्स लूट की वारदात हो चुकी हैं। तीन माह पूर्व वर्धमान कॉलोनी व भगवती कॉलोनी में बदमाशों ने महिलाओं से चेन लूटी थी। इसी तरह रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी से बैग लूटा था। पुलिस ने तब, दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे पूर्व भी कई वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed