{"_id":"57362a734f1c1b7e10919896","slug":"the-woman-died-in-tractor-bikes-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Sat, 14 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
दुघर्टनास्थल पर एकत्र लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कोर्ट के समीप शुक्रवार को पशुओं को बचाने के प्रयास में एक बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-बुग्गी से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
कोतवाली के गांव गंगदासपुर निवासी मेनपाल की पत्नी उर्मिला (40) अपने पुत्र पंकज (22) के साथ लालवाला गांव में अपने मायके आई थी। शुक्रवार की सुबह पंकज अपनी मां के साथ गंगदासपुर जाने के लिए मामा के यहां से रवाना हुआ।
दोपहर करीब 12.30 बजे जब मां-बेटा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित एसडीएम कार्यालय के समीप पहुंचे तो इसी दौरान सड़क से गुजर रहे पशुओं को बचाने का प्रयास में बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-बोगी से जा टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में पंकज और उसकी मां उर्मिला दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को पहले तो सुभाष चौक स्थित निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें सीएचसी लाया गया।
इसी दौरान सूचना मिलते ही परिजन भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने उर्मिला को नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन देवबंद से कुछ दूर चलने के बाद उर्मिला ने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।