{"_id":"697e562d301834c28c066e7f","slug":"the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168432-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 01 Feb 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी बाग में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी।
पति की मौत के बाद से पत्नी मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मोहल्ला पंजाबी बाग निवासी सानवी (40) पत्नी राहुल ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सानवी को कमरे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। पुलिस का कहना है कि सात जनवरी को सानवी के पति राहुल ने भी आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति की मौत के बाद सानवी गहरे मानसिक तनाव में थी। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।