फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The wire broke and fell on the track of the drain, people narrowly escaped

Saharanpur News: रजबहे की पटरी पर टूट कर गिरा तार, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 11 Sep 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The wire broke and fell on the track of the drain, people narrowly escaped
फोटो-50
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। रजबहे की पटरी पर 11 हजार वोल्ट क्षमता का विद्युत तार टूटकर गिर गया। इससे वहां से गुजर रहे लोग बाल बाल बच गए। कॉलोनीवासियो का आरोप है कि यह तार आए दिन टूटता रहता है। यह तार जर्जर हालत में है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों की सूचना पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्क्त के बाद तार को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की। कॉलोनीवासी मुकेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अनमोल मितल, राजू गोयल, मोलिक अग्रवाल, राहुल गोयल, सतीश पुंडीर, विवेक पुंडीर, विनोद धीमान, अतुल, प्रीतम आदि ने जल्द से जल्द नए तार लगवाने की मांग की है। उधर, जेई विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि स्टीमेट बनाकर भेजा जा रहा है। जर्जर तारों को जल्द बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed