फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The wife used to quarrel over small things, so he was murdered

Saharanpur News: पत्नी छोटी-छोटी बातों पर करती थी झगड़ा, इसलिए कर दी थी हत्या

Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The wife used to quarrel over small things, so he was murdered
समालखा। झोपड़ी में आग लगाकर पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को समालखा थाना पुलिस ने चुलकाना गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी। इसलिए उसने साजिश के तहत झोपड़ी में आग लगाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना समालखा के प्रभारी दीपक ने बताया कि 16 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर जिले के कुंडा गांव निवासी इलियास ने शिकायत दी थी कि उसने पांच साल पहले बेटी मोहसिन की शादी यूपी के सहारनपुर के गांव शाहपुर निवासी सारुन से की थी। उनके दो बच्चे है। वह दामाद सारुन के साथ चुलकाना गांव निवासी अशोक के खेत में खरबूजे की खेती के लिए आए थे। वह खेत में ही परिवार के साथ अलग-अलग झोपड़ी बनाकर रहते हैं। 16 अप्रैल की रात दामाद सारून ने अपनी झोपड़ी में आग लगा दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया और मोहसिन को जला दिया। मोहसिन की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार को समालखा पुलिस ने चुलकाना गांव से आरोपी सारून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने झोपड़ी में आग लगा पत्नी की जलाकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने आग लगाकर खुद ही अपने ससुर को सूचना दी थी। इसके बाद ससुर के साथ मिलकर आग बुझाने का नाटक किया था। जिससे उस पर किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed