फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The whole city decorated with tricolor, police alert

Saharanpur News: तिरंगों से सजा पूरा शहर, पुलिस सतर्क

Mon, 14 Aug 2023 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
The whole city decorated with tricolor, police alert
सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सजी सदर तहसील
-- स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर तिरंगों से सज गया है। महानगर में कोर्ट रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट, देहरादून रोड, अंबाला रोड सहित अनेक जगहों पर तिरंगे लगे दिखाई दिए। लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, शाम के समय पुलिस ने महानगर में बस अड्डों, धर्मशालाओं, मुख्य चौराहों, बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों पर भी पुलिस ने नजर रखी। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी तरह की कोताही न निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-------
संदिग्धों से की गई पूछताछ
पुलिस ने संदिग्धों से भी पूछताछ की। उनकी आईडी देखने के बाद ही जाने दिया गया। कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया, जिनसे थाने लाकर पूछताछ की गई। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा।
विज्ञापन

------
रंग-बिरंगी लाइटों से सजे सरकारी कार्यालय
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, पुलिस लाइन सहित अनेक सरकारी कार्यालयों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इसके अलावा घंटाघर पर भी रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई, जो आकर्षण केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed