फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The wheel of reservation will turn again, equations will change

Saharanpur News: फिर घूमेगा आरक्षण का चक्का, बदलेंगे समीकरण

Wed, 09 Jul 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The wheel of reservation will turn again, equations will change
सहारनपुर। गांव की फिजाओं में पंचायत चुनाव की आहट है। ऐसे में वर्तमान उम्मीदवार से लेकर भावी प्रत्याशी तक आरक्षण के संबंध में जानने को उत्सुक हैं। आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर तय किए जाएगा। जल्द आधार वर्ष को तय कर आरक्षण का फार्मूला निर्धारित होगा। ऐसे में एक बार फिर आरक्षण का चक्का घूमेगा, जो पंचायतों के समीकरणों को तय करेगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी काफी तेज है। शासन से लेकर स्थानीय प्रशासन चुनाव की तैयारी में लगा है। पहले परिसीमन और फिर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद सभी की नजर आरक्षण पर टिकी है। आने वाले चुनावों में हमारी पंचायत किस वर्ग के लिए आरक्षित होगी, इसे जानने के लिए सभी के मन में प्रबल इच्छा है। आरक्षण जनगणना और आधार वर्ष के आधार पर तय होगा। आरक्षण के लिए 2021 के चुनावों में आधार वर्ष 2015 को माना गया था। मतलब 2015 में जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी, 2021 में उस वर्ग के लोगों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर एससी-एसटी के आरक्षण का प्रतिशत तय किया जाता है।
विज्ञापन

- यह है आरक्षण तय करने की प्रक्रिया
माना किसी ब्लॉक में अनुसूचित जाति के लिए ग्राम प्रधान के पद आरक्षित किए जाने हैं। तो अनुसूचित जाति की आबादी के प्रतिशत के आधार पर उस ब्लॉक के गांवों को ज्यादा से कम आबादी के क्रम में रखा जाएगा। पद का आवंटन उन ग्राम पंचायतों में कर दिया जाएगा, जो आधार वर्ष में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 2021 में यह थी आरक्षण की स्थिति
जनपद की कुल 884 ग्राम पंचायतों में से एससी महिला के लिए 68, एससी वर्ग के लिए 125, ओबीसी महिला के लिए 83, ओबीसी वर्ग के लिए 156, महिलाओं के लिए 147 सीटें आरक्षित थीं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य पदों पर एससी महिलाओं के लिए पांच, एसी के लिए आठ, ओबीसी महिला के लिए पांच, पिछड़ा वर्ग के लिए आठ, महिला के लिए सात और अनारक्षित पद 16 थे।
- वर्ष 2021 में ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण
बलियाखेड़ी-----------एससी महिला
रामपुर मनिहारन--------एससी
गंगोह-----------------ओबीसी महिला
सढौली कदीम-------------ओबीसी
सरसावा-----------------------ओबीसी
मुजफ्फराबाद------------------महिला
देवबंद--------------------महिला
नानौता, पुंवारका, नकुड़ और नागल--------अनारक्षित
- वर्तमान में पंचायत सीटों की स्थिति
ग्राम पंचायतों की संख्या --884
पंचायत वार्डों की संख्या---11210
क्षेत्र पंचायत में वार्ड-- 1206
जिला पंचायत वार्ड--49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed