{"_id":"66b918ebaeffffc006086314","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-drizzle-for-one-hour-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-129279-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक घंटा हुई बूंदाबांदी से खुशगवार हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक घंटा हुई बूंदाबांदी से खुशगवार हुआ मौसम
Mon, 12 Aug 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एक घंटे की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी हद तक राहत मिली।
जनपद में इस बार बारिश बेहद कम है। रविवार की सुबह से ही बादल छाए रहे, लेकिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे हल्की धूप निकल आई। अपराह्न करीब तीन बजे फिर से मौसम ने करवट ली और बादल छा गए। शहरी क्षेत्र में शाम करीब पौने चार बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो करीब पौने पांच बजे तक जारी रही। बूंदाबांदी के साथ हल्की हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। देर शाम तक बादल छाये रहे।
-- -- --
किसान मांग रहे पानी
इन दिनों धान और गन्ने की फसल खड़ी हैं, जिनको सिंचाई के लिए सबसे अधिक पानी की जरूरत है। लेकिन इस बार अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से किसानों को सिंचाई के लिए नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसमें बिजली और डीजल खर्च हो रहे हैं। ऐसे में किसान बारिश होने की दुआ कर रहे हैं।