फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The water of the king should be transported to the tail

टेल तक पहुंचाया जाए रजबहों का पानी

Tue, 09 Mar 2021 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The water of the king should be transported to the tail
सहारनपुर। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि नहरों की सफाई का विवरण एवं कार्यक्रम की सूची सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। रजबहों का पानी टेल तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि नहरों और माइनरों में अवैध रूप से कुलाबे लगाने वालों को दंडित किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सिंचाई बंधु की बैठक में उन्होंने कहा कि नहरों को रोस्टर के अनुसार चलाया जाए। जनपद में कितने नलकूप चल रहे हैं, कितने खराब है एवं कितनों का रिबोर कराया गया है, इसकी सूची तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराई जाए। खराब राजकीय नलकूपों को ठीक कराकर किसानों को सिंचाई सुुविधा दी जाए। कहा कि रजबहों की लगातार सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी रजबहों पर किसानों को पुलिया की आवश्यकता है तो उसका सर्वे कराकर लगवाया जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता आरपी यादव, सहायक अभियंता सतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर दुर्गा प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed