{"_id":"690f965d64db664dfc008934","slug":"the-water-of-the-dhamola-river-was-stopped-and-the-youth-was-searched-for-but-no-success-was-achieved-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-162536-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ढमोला नदी का पानी रुकवाकर युवक की तलाश, नहीं मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ढमोला नदी का पानी रुकवाकर युवक की तलाश, नहीं मिली सफलता
Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शेखपुरा कदीम निवासी अमजद का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। शनिवार को देहात कोतवाली पुलिस ने ढमोला नदी का पानी रुकवाकर छह से सात किलोमीटर तक तलाश की। इसके बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
तीन नवंबर से लापता है। उसके भाई अशरफ ने गांव के ही फरमान, उसकी पत्नी और साले सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ अपहरण कर हत्या, एक लाख रुपये की फिरौती मांगने का केस दर्ज किया है। फरमान, रुखसार और अरशद गिरफ्तार हो चुका है। एक दिन पहले परिजनों ने पुलिस लाइन पहुंचकर अमजद को बरामद किए जाने की मांग की थी। पुलिस ने रोजाना ढमोला नदी में युवक की तलाश करने में जुटी है। आए दिन नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने ढमोला नदी का पानी रुकवाया। इसके बाद ढमोला नदी पुल से करीब छह-सात किलोमीटर तक युवक की गोताखोरों ने तलाश की। नदी में जेसीबी लगाई। ड्रोन से देखा गया। नदी का एक-एक कोना चेक किया लेकिन सफलता अभी तक नहीं मिल पाई है।
-- -- --
अमजद की तलाश चल रही है। ढमोला नदी का पानी रुकवाकर भी देखा गया है। ड्रोन और जेसीबी भी लगाई जा चुकी है। अभी तक अमजद का सुराग नहीं लगा है। पुलिस लगातार बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय