फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The wall of eight houses collapsed due to rain, water filled in the university

Saharanpur News: बारिश से आठ मकानों की दीवार गिरी, विश्वविद्यालय में भरा पानी

Wed, 12 Jul 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The wall of eight houses collapsed due to rain, water filled in the university
सहारनपुर/पुवांरका। लगातार हो रही बारिश के चलते पुवांरका ब्लॉक क्षेत्र के गांव लडवा में आठ मकानों की दीवार गिर गई। जबकि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय और पुलिस चौकी में पानी भर गया।
विज्ञापन

चौकी परिसर में दो से तीन फीट पानी भरा। अंदर कमरों में एक फीट तक पानी है। जिससे पुलिस कर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, भारी बारिश व नाले की पटरी टूटने की वजह से मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय कार्यालय परिसर भी पानी-पानी हो गया। सदर तहसील की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कृति राज ने विश्वविद्यालय समेत पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर जल भराव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लड़वा गांव में महीपाल, अजय, अनिल, सुशील, शाहिद, बीर सिंह, राजू, मोहन के मकानों की दीवार गिर गई। जनता रोड गणपति विहार में अनूज राणा के मकान पर बिजली गिरी। जिससे फिटिंग उखड़ गई। वहीं मकान का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने गणपति विहार कालोनी पहुंचकर परिवार का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इंस्पेक्टर मंडी ने 22 गायों को सकुशल निकाला
सहारनपुर। बाबा लालदास रोड पर पांवधोई नदी के किनारे स्थित गोशाला में भारी जल भराव हो गया। करीब चार फुट पानी बढ़ने से यहां मौजूद 22 गायों को परेशानी हुई। जानकारी मिलने पर मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह मौके पर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी गायों को सकुशल बाहर निकाला गया। जिन्हें शिव धाम मंदिर परिसर में सुरक्षित पहुंचाया।

-------
मकान पर बिजली गिरी
सहारनपुर। थरौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र बिशंबर सिंह के मकान पर बरसात के दौरान बिजली गिर गई। बिजली से टीवी, फ्रीज, पंखे, इनवर्टर आदि बिजली के उपकरण फुंक गए।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed