{"_id":"64a1ad10aba6ec3e7d02e955","slug":"the-villagers-raised-slogans-to-boycott-the-lok-sabha-elections-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5266-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर लगा ग्रामीणों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर लगा ग्रामीणों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
बिहारीगढ़ में चुनाव बहिष्कार का बैनर लगा प्रदर्शन करते ग्रामीण
फोटो समाचार
बिहारीगढ़। थापुल मार्ग की टूटी सड़क के न बनने से नाराज ग्रामीणों ने आसन्न लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर लगा कर नारेबाजी की।
बता दें कि दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 307 से किशनगढ़ कालोनी, थाप्पुल, घेरकर्मा, गांजा मजरा आदि गांवों को जोड़ने वाले थाप्पुल मार्ग की सड़क पिछले करीब दस वर्षों से निर्माण की बांट जोह रही है। ग्रामीण रामकुमार शर्मा, रवि धीमान, ब्रहमपाल चौहान, अनिल सैनी आदि का कहना है कि पिछले लंबे समय से सड़क बनावाने के लिये प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर चुनाव बहिष्कार का निर्णय लेते हुए सड़क पर बैनर लगा कर विरोध प्रकट किया है। बैनर पर लिखा है कि सड़क नहीं तो वोट नहीं और जब तक सड़क नहीं बनती है तब तक गांव पहुंचने पर नेताओं का विरोध करने की चेतावनी भी दी गई है।
थापुल व किशनगढ़ कालोनी निवासी पूर्व प्रधान रविन्द्र धीमान, विपुल कांबोज, रामकुमार शर्मा, बलबीर धीमान, रजत चन्द्रा, संदीप, सोनू, विकास, अंकुर शर्मा, अनुज शर्मा, सोनू धीमान, अमित धीमान,अजीत पंडित, सुमेर चन्द, सतपाल शर्मा, मनोज शर्मा, यशवर्धन चौहान, अनिल सैनी आदि ग्रामीणों ने सड़क पर कई जगह बैनर लगाकर विरोध प्रकट किया है।