{"_id":"5fe0e5558ebc3e40ca67272c","slug":"the-villagers-demonstrated-at-the-commissioner-s-office-saharanpur-news-mrt5167399138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों के साथ कमिश्नर कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों के साथ कमिश्नर कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते एएसपी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्राम बालाचोर और बुड्ढाखेड़ा में ग्रामीणों की समस्याओं को दूर कराने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (आसपा) और भीम आर्मी कार्यकर्ता ने सोमवार को दिल्ली रोड स्थित कमिश्नर कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने पहुंचकर ज्ञापन लिया।
आसपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह और भीम आर्मी के मंडल प्रभारी प्रवीण गौतम ने कहा कि थाना नागल क्षेत्र के गांव बालाचोर में ग्राम प्रधान सड़क निर्माण और जल निकासी के मामले में मनमानी कर रहे हैं। गंदे पानी का बहाव अनुसूचित जाति के लोगों की बस्ती की ओर जा रहा है। इस बारे में डीएम और एसएसपी कार्यालय पर भी शिकायत की, मगर समाधान नहीं होने पर यहां आना पड़ा। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव मिलकर यह काम करवा रहे हैं। इसे तत्काल बंद कराया जाना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में बरसों पहले से पट्टे की जमीन पर फसल और पेड़ लगाने वाले लोगों को बेदखल न करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पट्टे की जमीन के मामले में कोर्ट में मामला विचाराधीन है। जब तक कोर्ट में मामला है, तब तक इस भूमि के सहारे परिवारों को पाल रहे मजदूरों को न तो परेशान किया जाए न ही यहां पर उगाई गई फसलों और पेड़ों को नुकसान पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार, राजेश कुमार, जोगेंद्र, धर्मपाल, शीलू, धीर सिंह, लता देवी, यशपाल, संजीत कुमार, विनोद कुमार सहित काफी संख्या में अन्य लोग शामिल रहे।