फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The vermilion of someone's demand is destroyed and the lamp of someone's house is extinguished.

Saharanpur News: किसी की मांग का उजड़ा सिंदूर तो किसी के घर का बुझा चिराग

Sun, 28 May 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The vermilion of someone's demand is destroyed and the lamp of someone's house is extinguished.
सहारनपुर। सेहरा बंधने की उम्र में नशे की वजह से युवाओं की जान जा रही है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के बाद भी जिले में मादक पदार्थों की तस्करी नहीं रुक रही है। युवाओं के साथ किशोर भी नशे की चपेट में हैं, जिनकी नसों में नशा जहर बनकर दौड़ रहा है। ऐसे में युवाओं जिंदगी बर्बाद हो रही है। महानगर में किशोर और युवक सूंघने वाला नशा भी कर रहे है।
विज्ञापन

जिले में नशे की वजह से किसी के घर का चिराग बुझ गया तो किसी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। महानगर में रेलवे स्टेशन, खाताखेड़ी, चिलकाना रोड, पीरवाली गली, ढोलीखाल, शारदानगर और मानकमऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सक्रिय हैं। इसी तरह देहात क्षेत्र के नकुड़, गंगोह, सरसावा, बेहट, मिर्जापुर, बिहारीगढ़, देवबंद, रामपुर मनिहारान और नानौता क्षेत्र में तस्करों का नेटवर्क मजबूत हैं, जो युवाओं को स्मैक, गांजा, चरस, डोडा पोस्त, नशीली गोलियां, इंजेक्शन सहित अनेक तरह के मादक पदार्थ उपलब्ध कराते हैं। वहीं, पॉश कॉलोनियों और पढ़े-लिखे युवा भी नशे की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कई सामाजिक संगठनों ने उच्चाधिकारियों से तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके साथ ही सर्व दलीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनाें की मंवीकला में पंचायत भी हुई थी। पुलिस द्वारा अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई के बाद भी मादक पदार्थों की तस्करी नहीं रुक रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों का बरेली नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही पुलिस
पुलिस नशा तस्कराें को गिरफ्तार कर रही है, लेकिन इनका बरेली नेटवर्क पुलिस नहीं तोड़ पाई है। ज्यादातर तस्करों ने बरेली से मादक पदार्थ लाकर जनपद, उत्तराखंड़, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में सप्लाई करना स्वीकार किया है, लेकिन बरेली बैठे बड़े माफिया की गर्दन तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं।
कोर्ट---
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बरेली से आने वाले मादक पदार्थ पुलिस ने यहां बरामद किए है। बरेली के तस्कर माफिया पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
- डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

एक वर्ष नशे की वजह से खत्म हुई जिंदगी
- कोर्ट रोड निवासी भोला की अत्यधिक नशे की वजह से जान गई। भोला की पत्नी विधवा हो गई और चार वर्ष की बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया।
- थाना कुतुबशेर में कच्ची सड़क पर राजेश नामक युवक मृत पड़ा मिला, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासा हुआ था कि अत्यधिक सूखा नशा करने की वजह से उसकी जान गई। राजेश अपने घर का इकलौता चिराग था और वह मानकमऊ का रहने वाला था।

- हसनपुर तिराहे के निकट युवक रजनीश नाले में पड़ा मिला था, जिसकी अत्यधिक नशे की वजह से मौत हो गई थी। परिजनों ने भी जानकारी दी थी कि रजनीश अत्यधिक नशा करता था।

जीपीओ रोड पर एक युवक का शव मिला था, जिसकी मौत का कारण कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने अत्यधिक सूंघने वाला नशा करना बताया था।
वार्षिक रिपोर्ट
पुलिस ने नशे के मामले में एक वर्ष में 101 रिपोर्ट दर्ज की, 141 तस्कर गिरफ्तार, 16.279 किलो चरस, 2.319 किलो स्मैक, 302 किलो डोडा, 1.750 किलो गांजा बरामद किया है। वहीं 63543 हजार नशीली गोलियां, 112 नशीले इंजेक्शन भी पुलिस ने पकड़े हैं। एक तस्कर की आठ लाख की संपत्ति भी हो जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed