फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The vaccine plate for Bhai Dooj became expensive, the price crossed Rs 350.

Saharanpur News: भैयादूज के टीके की थाली हुई महंगी, गोला 350 पार

Thu, 23 Oct 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The vaccine plate for Bhai Dooj became expensive, the price crossed Rs 350.
कोर्ट रोड ​स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखा गोला
सहारनपुर। भैयादूज पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस बार भैयादूज की थाली थोड़ी महंगी हो गई है। भाइयों को टीका कर उन्हें गोला देने की परंपरा है। पिछले वर्ष के मुकाबले गोले के दामों में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के मुताबिक गोला थोक में 350 से 370 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में खील, पतासे, मीठे खिलौने आदि के दामों में बढ़ोतरी हुई है। भैयादूज पर्व पर भाई अपनी बहनों के यहां कोथली देने जाते हैं। इसमें मिठाई के साथ खील, पतासे, खिलौने ले जाने की परंपरा है। पतासे थोक में 100-110 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। इसके अलावा खील के दामों में भी पिछले वर्ष के मुकाबले बीस फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। भैयादूज पर्व पर बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली रही है। पर्व पर लोगों ने किराना और मिठाई की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। बहनों के यहां ले जाने के लिए भाइयों ने विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed