फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The unit is proving to be a boon, so far 33 thousand dialysis

वरदान साबित हो रही यूनिट, अभी तक 33 हजार डायलिसिस

Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The unit is proving to be a boon, so far 33 thousand dialysis
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में स्थापित हीमो डायलिसिस यूनिट गरीब मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। चिकित्साधिकारियों का दावा है कि यूनिट शहर की किसी भी प्राइवेट यूनिट से बेहतर कार्य कर रही है। चार साल में 33 हजार से अधिक डायलिसिस किया जाना यूनिट की महत्ता को बताता है।
विज्ञापन

हीमो डायलिसिस यूनिट में वर्तमान में 11 मशीनें लगी हैं, जिनसे प्रतिदिन 33 मरीजों की डायलिसिस की जा सकती हैै। वर्तमान में 65 मरीजों की डायलिसिस यूनिट में नियमित रूप से चल रही है। यूनिट की स्थापना 19 अगस्त 2017 में की गई थी। तब से अब तक 33 हजार डायलिसिस सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। यूनिट के मैनेजर मोहित ने बताया कि समय-समय पर मरीजों की जरूरत के हिसाब से प्राइवेट चिकित्सकों को भी बुलाया जाता है। इसके अलावा शहर के बड़े नेफ्रोलॉजिस्ट यूनिट को फ्री सेवा देते हैं। मोहित ने बताया कि अस्पताल में किडनी मरीजों को बिना किसी फीस के परामर्श से लेकर सभी जांच, जरूरी दवाएं और जरूरत पड़ने पर डायलिसिस आदि सब नि:शुल्क है।
विज्ञापन

एक और मशीन का अप्रूवल मिला
यूनिट के लिए एक और मशीन का अप्रूवल मिल चुका है। मोहित का कहना है कि यदि डायलिसिस के लिए मरीजों की संख्या बढ़ती है। यानी 65 से अधिक होती है तो मशीन मंगाई जा सकती है। चूंकि अभी ऐसी स्थिति नहीं है। इसलिए वह मशीन नहीं मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीमोडायलिसिस यूनिट बेहतरीन कार्य कर रही है। सबसे खास बात यह है कि जो लोग गरीबी के कारण बिना डायलिसिस के असमय जान गंवा देते थे। वह हीमोडायलिसिस यूनिट में इलाज पाकर लंबे समय तक जी पा रहे हैं।
डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed