फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The tricolor is to be hoisted at all power centers and every house.

सभी शक्ति केंद्रों तथा हर घर पर फहराना है तिरंगा

Wed, 20 Jul 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The tricolor is to be hoisted at all power centers and every house.
सहारनपुर, चिलकाना। भाजपा चिलकाना मंडल की बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2024 में होने वाले चुनाव की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी अधिक होती है।
विज्ञापन

बुधवार शाम कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में महामंत्री राधेश्याम शर्मा ने कहा कि हर बूथ प्रमुख अपने बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाएगा, जिसमें 100 कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाना है। सभी बूथों पर मन की बात के प्रोग्राम को जरूर सुना जाए। सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बूथ की बैठक भी की जाए। 15 अगस्त को तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी शक्ति केंद्रों तथा हर घर पर तिरंगा फहराना है। 12 अगस्त तक तिरंगा घर-घर पहुंच जाये। उन्होंने कहा कि 24, 25 तथा 26 जुलाई को सभी शक्ति केंद्रों पर बैठकें की जाएं। 31 जुलाई को मंडल अध्यक्ष तथा पदाधिकारी बूथों पर होने वाली बैठकों में रहेंगे। जिस दिन शक्ति केंद्र पर बैठक होगी, उसमें उस बूथ की जातिगत सूची बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, निशांक जैन, पंकज सैनी, मदनलाल शर्मा, डॉ. हुकुम सिंह, चौ. तेजपाल सिंह, चौ. देवी सिंह, विवेक नामदेव, अंकित कांबोज, सचिन कांबोज, राजकुमार रोहिला, विरेन्द्र कांबोज, सुधीर कुमार जैन, महबूब, लियाकत, शादीराम सैनी, सर्वेश कांबोज, अनिरुद्ध शर्मा, पवन सेन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed