फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The trail traveled to Khatu Shyam

खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली

Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
The trail traveled to Khatu Shyam
गंगोह में धर्मध्वजा लेकर चलती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्री श्याम जन्मोत्सव समारोह के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली। इसमें सांसद, महंत, जनप्रतिनिधियों व सीओ सहित सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे। निशान यात्रा का नगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ। बुधवार को भजनामृत वर्षा के साथ महोत्सव संपन्न होगा।
विज्ञापन

निशान यात्रा से पूर्व श्री रामतीर्थ कॉलोनी स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा, दिशु नामदेव, सुनील जिंदल ने पूजन कराया। ज्योति प्रज्ज्वलन प्रदीप गोयल मुख्य सवारी की आरती सांसद प्रदीप चौधरी ने बाबा की आरती की। बाबा का भोग कमल गर्ग ने लगाया। नारियल फोड़ने के बाद हरी झंडी दिखाकर निशान यात्रा का शुभारंभ सांसद प्रदीप चौधरी, महंत सुशील शर्मा व सीओ अजेय कुमार शर्मा ने किया। निशान यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से होती हुई बड़ा हनुमान मंदिर महादेव कुटी पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम का ध्वज लेकर भजनों पर झूमते-गाते चले। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया। अपर्णा तायल, प्रिया गर्ग, कन्नू, मुस्कान शर्मा, पूजा मित्तल, ममता गोयल, दीपा सिंघल, चारु जिंदल, राधिका गुप्ता, नेहा गोयल, विजय लक्ष्मी, स्वाती ऐरन, मीनाक्षी गर्ग, मीनू, पायल बंसल, मान्या गर्ग, नीलिमा गोयल, सुरभि, निशा नामदेव के अलावा राकेश गोयल, रविशंकर गर्ग, दीशु नामदेव, अशोक गर्ग, पीयूष गोयल, प्रवेश बजाज, वैभव अग्रवाल, रजत गर्ग, आदित्य जिंदल, यश गोयल, शुभम सिंघल, शशांक गोयल आदि रहे। अशोक गुप्ता, गगन गर्ग, डॉ. अमित गर्ग, श्याम सिंह पंवार, प्रधान संजय कम्हेड़ा, पप्पू रादौर, विनोद डुभर, वासु जिंदल, सत्यम, सिद्धार्थ, शुभम, चीया, उदित गर्ग, कार्तिक, देव, अनंत, मयंक, चंद्रमोहन गोयल आदि रहे। छह नवंबर बुधवार को पवित्र कंकराली सरोवर स्थित गार्डन में श्री श्याम बाबा खाटू वाले का जागरण होगा। बाबा का अलौकिक श्रंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा।

गंगोह में आरती उतारकर शुभारम्भ कराते सांसद प्रदीप चौधरी, सीओ विजेय शर्मा व महन्त सुशील शर्मा

गंगोह में आरती उतारकर शुभारम्भ कराते सांसद प्रदीप चौधरी, सीओ विजेय शर्मा व महन्त सुशील शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed